1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahila Congress claims to make 2 lakh members in 20 days

महिला कांग्रेस का 20 दिन में 2 लाख सदस्य बनाने का दावा

Alka Lamba
Membership campaign of Mahila Congress: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने शनिवार को कहा कि महिला कांग्रेस (Mahila Congress) ने 20 दिनों के भीतर लगभग 2 लाख सदस्य (member) बनाए हैं और इस साल के अंत तक 10 लाख महिलाओं को पार्टी एवं संगठन से जोड़ने का लक्ष्य है।
 
नई दिल्ली में लांबा ने बातचीत में यह भी कहा कि 'नारी न्याय' के तहत देश की आधी आबादी को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय देने का कांग्रेस का वादा है तथा उनका संगठन महिलाओं की लड़ाई जारी रखेगा।ALSO READ: अमित शाह बोले, युवाओं को ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में धकेलना चाहती है कांग्रेस
 
5 सितंबर को देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की : लांबा ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने 15 सितंबर को अपने स्थापना दिवस पर देशव्यापी सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। मुझे बताते हुए खुशी है कि मात्र 20 दिन में देशभर से लगभग 2 लाख बहनों ने ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण की। यह सिलसिला देश की आधी आबादी को राजनीति की धारा में शामिल करने के लिए जारी रहेगा।ALSO READ: Haryana Election : हरियाणा में कांग्रेस पर गरजे PM मोदी, चुनाव प्रचार में लोगों से की यह अपील
 
उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से महिलाएं सदस्यता ग्रहण कर रही हैं। 2024 के अंत तक हम देश की 10 लाख महिलाओं को पार्टी और संगठन से जोड़ेंगे। इन महिलाओं की राजनीति में भागीदारी हो इसलिए 15 अक्टूबर के बाद नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।ALSO READ: युवा कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों पर दिया स्पष्टीकरण, तस्कर तुषार गोयल को 2022 में ही निष्कासित कर दिया था
 
लांबा के अनुसार सदस्यता शुल्क से आने वाले धन को महिलाओं के 'लीडरशिप प्रोग्राम' और उनके सशक्तीकरण पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के लिए महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है इसलिए कांग्रेस ने हरियाणा में 500 रुपए का गैस सिलेंडर और प्रतिमाह 2000 रुपए की आर्थिक मदद देने का वादा किया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
PM Internship Scheme क्या है और इसमें किसे और कैसे मिलेगी इंटर्नशिप?