1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. LPG Cooking Gas Cylinders Cheaper By Rs. 100

बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 100 रुपए सस्ता

LPG
नई दिल्ली। बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर एक जुलाई से 100.50 रुपए और सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 3.02 रुपए सस्ता हो गया है।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल कॉर्पोरेशन ने रविवार को बताया कि आज आधी रात से दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 637 रुपए का मिलेगा।
 
जून में इसकी कीमत 737.50 रुपए थी। राष्ट्रीय राजधानी में सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर अब 497.37 रुपए की जगह 494.35 रुपए का हो गया है। अन्य शहरों में भी इसी प्रकार रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। (वार्ता) 
अगला लेख
बड़ी खबर, RTGS, NEFT के जरिये लेन-देन 1 जुलाई से सस्ता