live : बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, संजय राउत ने रेलमंत्री पर उठाए सवाल
live updates : मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह भगदड़ मच गई। भगदड़ में 9 लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। पल पल की जानकारी...
10:49 AM, 27th Oct
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री मोदी की सरकार तीसरी बार सत्ता में आई है और रेल मंत्री को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई है, तब से देश में 25 से ज्यादा बड़ी रेल दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मुंबई जैसे शहर में, जिसे उपनगरीय रेलवे कहा जाता है देखिए वहां क्या हाल है? आप बुलेट ट्रेन, मेट्रो आदि की बात करते हैं। नितिन गडकरी हवा में बस चलाने की बात करते हैं, लेकिन आप जमीन पर हकीकत देख रहे हैं। बांद्रा में जो हुआ उसके लिए कौन जिम्मेदार है? क्या रेल मंत्री जिम्मेदार नहीं हैं?
10:12 AM, 27th Oct
दिवाली और छठ पूजा के लिए घर जाने के लिए उमड़ी थी यात्रियों की भीड़। स्टेशन पर नहीं थे सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम। भगदड़ में घायल लोगों को पहले जमीन पर लिटाया गया और फिर अस्पताल ले जाया गया।
09:49 AM, 27th Oct
मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर मची भगदड़। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बांद्रा गोरखपुर ट्रेन में सवार होने के लिए स्टेशन यात्रियों की भीड़ उमड़ी थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में चढ़ने की जल्दी में हुआ हादसा।
Maharashtra | Due to rush on platform number 1 of Bandra Terminus, 9 people have been injured in a stampede. Injured passengers have been shifted to a hospital: BMC
— ANI (@ANI) October 27, 2024
