• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel on 18th April 2024
Last Updated : गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (09:30 IST)

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं दाम

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Petrol-Diesel Price : पेट्रोल  डीजल के ताजा भाव जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं दाम - Latest prices of petrol diesel on 18th April 2024
Petrol-Diesel Price : क्रूड का भाव (Crude price) अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 90 डॉलर प्रति बैरल (per barrel) के नीचे ट्रेड कर रहा है। आज गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 87.44 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। लेकिन क्रूड ऑइल (crude oil) की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल और डीजल के भाव में मामूली असर देखने को मिला है। इजराइल-ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक जाने की संभावना जताई जा रही है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने 18 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है। देश में हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी होते हैं। आप भी पता करें कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल ताजा भाव क्या हैं?
 
देश के प्रमुख शहरों में ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.32, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। 
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by : Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Dubai Floods: क्या Cloud Seeding है वजह, कुछ ही घंटों में क्यों डूब गया दुबई?