1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel on 10th April 2024

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें कीमत

पेट्रोल डीजल के 10 अप्रैल 2024 के ताजा भाव

Latest prices of Petrol Diesel
Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों (government oil companies) ने आज 10 अप्रैल को देशभर में पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) के नए भाव जारी कर दिए हैं। हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां (government oil companies) पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। अत: टंकी फुल कराने से पहले जान लें कि पेट्रोल-डीजल के क्या भाव चल रहे हैं।
 
14 मार्च को घटाए गए थे दाम : 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए की राहत दी गई थी। हालांकि उसके बाद से लेकर अभी तक पेट्रोल और डीजल के भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतें भी अलग हैं।

 
देश के प्रमुख महानगरों में ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.76 और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 104.19 और डीजल 92.13, कोलकाता में पेट्रोल 103.93 और डीजल 90.74, चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य शहरों में ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 और डीजल 85.92, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92 और लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राउज एवेन्यू कोर्ट में भी केजरीवाल को झटका, हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट