सम्बंधित जानकारी
- Weather Updates: IMD ने दी हीटवेव की चेतावनी, पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट
- Delhi water crisis : LG का CM केजरीवाल को खुला पत्र, आतिशी पर लगाए गंभीर आरोप
- UPSC में नौशीन की 9 वीं रैंक, 47 मुस्लिम अभ्यर्थी चयनित हुए
- सिंधिया हैं 40.17 करोड़ की चल अचल संपत्ति के मालिक, हलफनामे में दी जानकारी
- UP: गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोक दल के स्थानीय नेता को गोली मारी
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, जानें क्या हैं ताजा भाव
पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल
Petrol Diesel Price: आज 17 अप्रैल के लिए सरकारी तेल कंपनियों (oil companies) ने पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की नई कीमतें जारी कर दी हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी होती हैं। ईरान-इजराइल युद्ध (Iran-Israel war) के कारण कच्चे तेल की कीमतें भड़की हुई हैं। कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार बिक रहा है वहीं इसके 100 डॉलर तक जाने की संभावना है। पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल बिक रहा है।
बुधवार को ब्रेंट क्रूड 90.03 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 85.35 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था। अगले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के स्तर को को पार कर सकती हैं। हालांकि देश में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं और इनमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है।
पोर्टब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल : देश में आज सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्टब्लेयर में 82.42 रुपए और डीजल 78.01 रुपए लीटर बिक रहा है। लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर है। मेरठ में पेट्रोल 94.43 और डीजल 87.49 रुपए लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 104.88 रुपए पर है।
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपए और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
पेट्रोल की खपत 7 फीसदी बढ़ी : अप्रैल के पहले पखवाड़े में देश में पेट्रोल की खपत 7 फीसदी बढ़ गई जबकि डीजल की बिक्री में 9.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है।
निजी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ा : पेट्रोल की कीमतों में आंशिक कटौती की वजह से निजी वाहनों का इस्तेमाल बढ़ने के कारण बिक्री बढ़ गई, लेकिन फसल कटाई के मौसम के साथ गर्मी बढ़ने पर कारों में एयर कंडीशनिंग की मांग बढ़ने पर आगे चलकर डीजल की मांग बढ़ने का अनुमान है।
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta
