1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel on 13 April 2024

ईरान और इजराइल के बीच बढ़ती जंग से तेजी की आशंका, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest prices of Petrol Diesel
Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का रुख बरकरार है। ब्रेंट क्रूड का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर चल रहा है। हालांकि ईरान और इजराइल के बीच बढ़ती जंग के आसार के चलते इसमें और तेजी आ सकती है। इस बीच 13 अप्रैल को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए भाव (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं। देश में हर दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। जानिए कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के क्या भाव हैं।
 
देश के 4 प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि अन्य राज्यों में ईंधन महंगा और सस्ता हो गया है। छत्तीसगढ़, दमन और द्वीप, गोवा समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम बढ़े हैं जबकि गुजरात, हरियाणा और कर्नाटक में ईंधन के दाम में कमी आई है।
 
देश के 4 प्रमुख नगरों में ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य प्रमुख शहरों में : देश के अन्य प्रमुख शहरों में नोएडा में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.94 और डीजल 88.03, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.92, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.34 और पटना में पेट्रोल 105.89 और डीजल 92.03 लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अजय राय का विवादित बयान, स्मृति ईरानी को बताया विक्षिप्त