मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest price of petrol diesel 2 March 2024
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 2 मार्च 2024 (09:53 IST)

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल में तेजी का सिलसिला जारी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest prices of Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कूड में कारोबार 2 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) ने 83.39 डॉलर प्रति बैरल पर क्लोजिंग दी। देश में भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन होता है।
 
गुजरात, आंधप्रदेश, केरल और कर्नाटक समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है जबकि महाराष्ट्र, हिमाचल और ओडिशा में दाम बढ़े हैं।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में ताजा भाव: देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta