• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 22 February 2024
Last Updated :नई दिल्‍ली , गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (09:24 IST)

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में आया उछाल, जानिए देश के महानगरों में ताजा भाव

बिहार में लगातार दूसरे दिन तेल के दाम घटे

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में आया उछाल, जानिए देश के महानगरों में ताजा भाव - Latest prices of petrol diesel 22 February 2024
Petrol Diesel Prices: गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं। तेल की कीमतों में आज भी कई शहरों में बदलाव दिख रहा है। बिहार में जहां लगातार दूसरे दिन तेल के दाम घटे हैं, वहीं यूपी के कुछ शहरों में सस्‍ते हुए तो कुछ जगह कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच वैश्विक बाजार में भी कच्चे तेल (crude oil) का भाव 83 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है।
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में आज पेट्रोल 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपए लीटर हो गया। यहां डीजल भी 6 पैसे चढ़ा और 89.82 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता होकर 96.47 रुपए लीटर तो डीजल 10 पैसे गिरकर 89.66 रुपए लीटर हो गया है। इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज भी 35 पैसे सस्‍ता हुआ और 107.24 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 32 पैसे गिरावट के साथ 94.04 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में उछाल : वैश्विक बाजार में आज कच्चे तेल की कीमतों में उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 83.03 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज चढ़कर 78.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है।

 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव: हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं, पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Live Updates : संयुक्त किसान मोर्चा की बड़ी बैठक, आज रेवाड़ी टोल प्लाजा बंद करेंगे किसान