रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Increase in retail prices of petrol and diesel
Last Updated :नई दिल्‍ली , बुधवार, 7 फ़रवरी 2024 (11:32 IST)

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी, जानिए क्या हैं ताजा भाव

Latest prices of Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल (Crude oil) की कीमतें फिर से बढ़ने लगी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में ब्रेंट क्रूड का भाव एक बार फिर 80 डॉलर के करीब पहुंच गया है। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों की ओर से बुधवार सुबह जारी पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की खुदरा कीमतों में भी बदलाव देखा जा रहा है। आज बुधवार को रेगिस्‍तान से लेकर पहाड़ तक तेल के दाम बढ़े हैं, हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
 
हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा हुआ और 96.89 रुपए लीटर बिक रहा है। यहां डीजल भी 17 पैसे तेजी के साथ 89.76 रुपए लीटर हो गया है। अजमेर में आज पेट्रोल 17 पैसे चढ़कर 108.28 रुपए लीटर तो डीजल 17 पैसे बढ़त के साथ 93.55 रुपए लीटर बिक रहा है। उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ शहर में भी पेट्रोल महंगा हुआ और 26 पैसे की तेजी के साथ 97.55 रुपए लीटर तो डीजल 35 पैसे चढ़कर 92.49 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी : वैश्विक बाजार में कच्‍चा तेल लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर चढ़कर 78.95 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज बढ़त के साथ 73.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव है।
 
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम : दिल्ली पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गुरुग्राम में पेट्रोल 96.89 और डीजल 89.76, अजमेर में पेट्रोल 108.28 और डीजल 93.55, पिथौरागढ़ में पेट्रोल 97.55 और डीजल 92.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
diesel पर तेल कंपनियों को 3 रुपए प्रति लीटर का घाटा, Petrol पर घटा मुनाफा