1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. ujjain muharram procession clash police use force fir lodged

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Ujjain
उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस निकालने के दौरान बड़ा बवाल हो गया। मीडिया खबरों के दौरान यहां तय रूट को छोड़ घोड़ा निकालने के लिए लोगों ने बैरिकेट तोड़े। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मीडिया खबरों के अनुसार घटना में 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

उज्जैन शहर में हर साल की तरह इस साल भी मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के तीन दिन पहले ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों, मोहर्रम जुलूस के आयोजक और मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों की बैठक हुई थी। इसमें मोहर्रम जुलूस का मार्ग तय किया गया था।
उस मार्ग पर मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों ने लिखित रूप में सहमति भी जताई थी। तय मार्ग के अनुसार मोहर्रम का जुलूस निकाला जाना था। बेगम बाग क्षेत्र के घोड़ा समाज के लोग खजूर वाली मस्जिद चौराहा पर जुलूस लेकर पहुंचे। यहां से निकास चौराहे की ओर जाना था, परंतु वे जुलूस को अब्दालपूरा क्षेत्र की ओर ले जाने लगे। यह तय मार्ग के खिलाफ था। जुलूस में शामिल लोग घोड़े को लेकर पुलिस बैरिकेड गिराते हुए तेजी से आगे बढ़ने। मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और लाठीचार्ज कर दिया। Edited by: Sudhir Sharma
अगला लेख
9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में