शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 12th February
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 12 फ़रवरी 2024 (10:28 IST)

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम घटे, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम घटे, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा दाम - Latest prices of petrol diesel 12th February
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड सोमवार सुबह करीब 7 बजे बढ़कर 76.38 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 81.76 डॉलर प्रति बैरल पर व्यापार कर रहा है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है।
 
अन्य राज्यों में पेट्रोल डीजल के दाम : महाराष्ट्र में पेट्रोल 25 और डीजल 24 पैसे सस्ता हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल 21 और डीजल 20 पैसे सस्ता हो गया है। इसके अलावा ओडिशा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और केरल में भी तेल सस्ता हुआ है। दूसरी ओर हरियाणा में पेट्रोल 18 और डीजल 17 पैसे महंगा हो गया है। गुजरात, कर्नाटक, यूपी और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की बढ़ोतरी दिख रही है।

 
4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.56 और डीजल 89.75, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर राहुल गांधी ने घटाया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय