Live Updates : अहमदाबाद में किसानों से बोले पीएम मोदी, हम दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक
22 february live updates :पीएम मोदी का गुजरात और उत्तर प्रदेश दौरा, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर सीबीआई रेड, किसान आंदोलन, दिल्ली में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस और आप की बातचीत समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर...
11:49 AM, 22nd Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में किसानों से बातचीत में कहा, हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं। भारत के डेयरी सेक्टर से 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं।
पिछले 10 साल में ही भारत में दूध उत्पादन में करीब 60% वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी करीब 40% बढ़ी है।
दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ 2% की दर से आगे बढ़ रहा है। जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6% की दर से आगे बढ़ रहा है।भारत की आजादी के बाद देश में बहुत से ब्रांड बने, लेकिन अमूल जैसा कोई नहीं।
— BJP (@BJP4India) February 22, 2024
आज अमूल भारत के पशुपालकों के सामर्थ्य की पहचान बन चुका है।
अमूल यानी विश्वास,
अमूल यानी विकास,
अमूल यानी जनभागीदारी,
अमूल यानी किसानों का सशक्तिकरण,
अमूल यानी समय के साथ आधुनिकता का समावेश,
अमूल यानी… pic.twitter.com/obAkz5zpod
भारत के डेयरी सेक्टर की असली रीढ़, महिलाशक्ति है। आज अमूल सफलता की जिस ऊंचाई पर है, वो सिर्फ और सिर्फ महिला शक्ति की वजह से है। आज जब भारत women led development के मात्र के साथ आगे बढ़ रहा है, तो भारत के डेयरी सेक्टर की ये सफलता उसके लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है।
गुजरात के गांवों ने मिलकर 50 वर्ष पहले जो पौधा लगाया था वो आज विशाल वटवृक्ष बन गया है और इस विशाल वटवृक्ष की शाखाएं आज देश विदेश तक फैल चुकी हैं। गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन की स्वर्ण जयंती पर आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।
11:14 AM, 22nd Feb
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर CBI की रेड। किरु हाइड्रो प्रोजेक्ट मामले में दिल्ली समेत 30 स्थानों पर छापेमारी। कहा- किसान का बेटा हूं, छापों से घबराऊंगा नहीं।
11:12 AM, 22nd Feb
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ 7वां समन जारी किया। उन्हें 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Delhi Excise policy case | ED summons Delhi CM Arvind Kejriwal to appear before it on Monday, 26th February: Sources
— ANI (@ANI) February 22, 2024
This is the 7th ED summon to him.
(File photo) pic.twitter.com/X7n0TaJieK
09:39 AM, 22nd Feb
केजरीवाल ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पानी के भारी-भरकम बिलों के लिए एकमुश्त समाधान योजना पर चर्चा के वास्ते गुरुवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह सर्वदलीय बैठक शाम चार बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी।
दिल्ली में इससे पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दोषपूर्ण पानी के बिलों के निवारण के लिए सरकार की एकमुश्त समाधान योजना में बाधा उत्पन्न हुई है क्योंकि। शहरी विकास सचिव ने मंत्रीपरिषद के समक्ष प्रस्ताव पेश करने से इंकार कर दिया है।
08:24 AM, 22nd Feb
किसानों का दिल्ली चलो आंदोलन 2 दिन के लिए स्थगित। शंभू बॉर्डर पर डटे रहेंगे किसान। आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। रेवाड़ी टोल प्लाजा बंद करेंगे किसान। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक धरना।
08:22 AM, 22nd Feb
गुजरात और यूपी दौरे पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से उत्तर प्रदेश और गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर है। वे आज पहले गुजरात जाएंगे। गुजरात में वे अहमदाबाद, मेहसाणा, नवसारी और सूरत में कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे उत्तरप्रदेश के वाराणसी जाएंगे।
08:22 AM, 22nd Feb
उत्तर प्रदेश में सपा के साथ गठबंधन के बाद दिल्ली में भी कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर समझौता हो सकता है। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बातचीत जारी है। सीट बंटवारे पर भी बैठकें हो रही हैं। जल्द ही इसे लेकर घोषणा की जाएगी।

