• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Army rushes to aid 500 tourists stranded after sudden snowfall in Sikkim
Last Modified: बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (21:37 IST)

Sikkim में बर्फबारी में 500 पर्यटकों के लिए देवदूत बनी Trishakti Corps, शून्य से नीचे तापमान में किया रेस्क्यू

Sikkim में बर्फबारी में 500 पर्यटकों के लिए देवदूत बनी Trishakti Corps, शून्य से नीचे तापमान में किया रेस्क्यू - Army rushes to aid 500 tourists stranded after sudden snowfall in Sikkim
Snowfall in Sikkim : पहाड़ों में जमकर बर्फबारी हो रही है। सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक फंस गए। तभी भारतीय सेना देवदूत बनकर वहां पहुंची। सेना ने बुधवार को पूर्वी सिक्किम में ऊंचाई वाले इलाकों में अचानक भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचाया।  
175 वाहन फंसे : रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि अचानक भारी बर्फबारी के कारण पूर्वी सिक्किम के नाथू ला में 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए और त्रिशक्ति कोर के सैनिक शून्य से नीचे के तापमान का सामना करते हुए बचाव के लिए पहाड़ी इलाकों में पहुंचे। उन्‍होंने फंसे हुए पर्यटकों की मदद की।
चिकित्सा सहायता भी दिलाई : कर्नल महेंद्र रावत ने कहा कि पर्यटकों को सुरक्षा तक पहुंचने में सहायता के लिए समय पर चिकित्सा देखभाल, गर्म जलपान और भोजन और सुरक्षित परिवहन प्रदान किया गया। 
 
लेफ्टिनेंट कर्नल रावत ने कहा कि त्रिशक्ति कोर, सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए नागरिक प्रशासन और लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है।

ये भी पढ़ें
कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में BJP की सेंध, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस नेताओं को दिलाई सदस्यता, कहा कोई आज आएगा, कोई कल