मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Indian Army rescues 800 tourists stranded in Sikkim due to heavy snowfall
Written By
Last Modified: गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (07:40 IST)

सिक्किम में बर्फबारी से मौसम खराब, सेना ने 800 से ज्यादा पर्यटकों को बचाया

sikkim news in hindi
Sikkim news in hindi : सिक्किम में पर्यटन स्थल छांगु-नाथुला घूमने गए 800 से अधिक टूरिस्ट बुधवार को खराब मौसम और बर्फबारी के कारण ​​फंस गए। भारतीय सेना के जवानों ने ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे हुए 800 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया। 
 
अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर में अचानक मौसम ने करवट बदली और बारिश तथा बर्फबारी शुरू हो गई। अचानक मौसम खराब के कारण आवागमन ठप हो गया और पर्यटक पूर्वी सिक्किम के विभिन्न इलाकों में फंस गए। इनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।
 
भारतीय सेना की त्रिशक्ति कोर द्वारा चलाया गया बचाव अभियान देर शाम तक जारी रहा और फंसे हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया। सभी पर्यटकों को आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया गया।
 
बताया जा रहा है कि फंसे हुए पर्यटकों को ठहराने के लिए सैनिकों ने अपनी बैरक खाली कर दीं। पर्यटकों को मौसम ठीक रहने पर गुरुवार को राजधानी गंगटोक लाया जाएगा।
Edited by : Nrapendra Gupta