बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 26 February 2024
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 26 फ़रवरी 2024 (10:37 IST)

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम घटे, पेट्रोल डीजल के दामों में आई गिरावट

छत्तीसगढ़ और राजस्‍थान में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

Latest prices of Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट नजर आ रही है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड बढ़कर 76.25 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) 81.36 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।
 
इन राज्यों में भाव घटे-बढ़े : छत्तीसगढ़ में पेट्रोल की कीमत में 44 पैसे और डीजल के दाम में 43 पैसे का इजाफा हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 46 पैसे महंगा हुआ है। पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि हुई है। बिहार में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे सस्ता हुआ है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 14 पैसे सस्ता हुआ है। पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और तमिलनाडु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट है।

 
देश प्रमुख महानगरों में ताजा दाम : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.92 और डीजल 90.08, गाजियाबाद में 96.34 और डीजल 89.52, लखनऊ में पेट्रोल 96.33 और डीजल 89.52, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।

Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी ने दी सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि