कांग्रेस अधिवेशन में खरगे बोले, वह दिन दूर नहीं जब मोदी देश बेच देंगे
Mallikarjun Kharge attacks PM Modi : कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस अधिवेशन के एआईसीसी सत्र में कहा कि देश की संपत्तियां प्राइवेट हाथों में बेची जा रही है। एक दिन मोदी जी देश को बेचकर जाएंगे। ALSO READ: क्या OBC ने छोड़ दिया है कांग्रेस का साथ, अधिवेशन में बोले राहुल गांधी
खरगे ने बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है और आम लोगों की संपत्ति इस सरकार के अमीर मित्रों को हस्तांतरित की जा रही है। जिस तरह से सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को उनके दोस्तों को सौंपा जा रहा है, वह दिन दूर नहीं जब मोदी जी देश को बेच देंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में लोकतंत्र धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनमाने ढंग से संसद चलाई जा रही है। विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है। सत्ताधारी दल संविधान पर चोट कर रहा है। सांप्रदायिक ध्रुविकरण के लिए देर रात तक संसद चलती है। संसद में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। यह सब लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है।
LIVE: Nyaypath | AICC Session | Ahmedabad, Gujarat. https://t.co/f1tQ2haUo4
— Congress (@INCIndia) April 9, 2025
खरगे ने सवाल किया कि ट्रंप टैरिफ पर संसद में चर्चा क्यों नहीं हुई। मणिपुर पर संसद में चर्चा क्यों नहीं होगी। उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर मत ढूंढों, फिर भी यह यही काम कर रहे हैं।
उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि पूरी दुनिया ईवीएम से बैलेट पेपर की ओर बढ़ रही है लेकिन हम ईवीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह सब धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसे तरीके ईजाद कर लिए हैं, जिससे सिर्फ उन्हें ही फायदा मिल रहा है, लेकिन आने वाले समय में देश के नौजवान उठ खड़े होंगे और कहेंगे कि हमें EVM नहीं चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta

