सम्बंधित जानकारी
- LG को ज्यादा पावर देने वाला बिल लोकसभा में पास, CM अरविंद केजरीवाल ने बताया दिल्ली की जनता का अपमान
- लोकसभा में बिल पास, LG की बढ़ेगी ताकत, केजरीवाल को लग सकता है झटका
- केजरीवाल बोले, जब तक काले कानून रद्द नहीं होते, हम चैन से नहीं बैठेंगे
- पंजाब सरकार ने लोगों को धोखा दिया, वादे निभाने में नाकाम रही : अरविंद केजरीवाल
- दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोलने की मांग, CM केजरीवाल के आवास के निकट प्रदर्शन
Arvind Kejriwal | केजरीवाल बोले, लोकतंत्र के लिए दुखद दिन, सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे
नई दिल्ली। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक के राज्यसभा में पारित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि यह लोकतंत्र के लिए दुखद दिन है। उन्होंने कहा कि वह लोगों को सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। संसद ने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, (जीएनसीटीडी) 2021 पारित कर दिया जिससे उप राज्यपाल को और अधिक शक्तियां प्राप्त हो गई हैं।
यह विधेयक सोमवार को लोकसभा से पारित हुआ था। केजरीवाल ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि राज्यसभा ने जीएनसीटीडी विधेयक पारित किया। भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद दिन। लोगों को सत्ता दोबारा सौंपने के लिए संघर्ष करते रहेंगे। जो भी अड़चने आएंगी हम अच्छा काम करते रहेंगे। काम न रुकेगा, न धीमा होगा।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इसे लोकतंत्र के लिए काला दिवस बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन है। दिल्ली की जनता द्वारा चुनी गई सरकार के अधिकारों को छीन कर एलजी के हाथ में सौंप दिया गया। विडंबना देखिए कि लोकतंत्र की हत्या के लिए संसद को चुना गया जो हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। दिल्ली की जनता इस तानाशाही के खिलाफ लड़ेगी। (भाषा)
