सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में स्कूलों को फिर से खोलने की मांग, CM केजरीवाल के आवास के निकट प्रदर्शन
- केजरीवाल सरकार को केंद्र का झटका, नहीं दी घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को मंजूरी
- अरविंद केजरीवाल ने कहा- 3 महीने में पूरी दिल्ली को लगाई जा सकती है Corona vaccine
- दिल्ली में प्रदूषण को लेकर AAP ने केंद्र सरकार को घेरा, पूछे 4 सवाल
- मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी दिवंगत कोरोना योद्धा के परिवार को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि
पंजाब सरकार ने लोगों को धोखा दिया, वादे निभाने में नाकाम रही : अरविंद केजरीवाल
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा और उस पर अपने चुनावी वादे नहीं निभाने और लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया।
आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा पंजाब के मोगा में आयोजित किसान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से कहा कि उनकी पार्टी हमेशा केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।
उन्होंने दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक, 2021 को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र दिल्ली के मुख्यमंत्री से 'सत्ता छीनना' चाहता है। केजरीवाल ने कहा कि चार साल पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बड़े वादे किए थे।
केजरीवाल ने कहा, कैप्टन साहब ने कहा था कि स्मार्टफोन दिए जाएंगे। किसे स्मार्टफोन मिले हैं, वे अपना हाथ उठाएं? कैप्टन साहब ने कहा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसका कर्ज माफ किया गया, वे अपने हाथ उठाएं।दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले युवाओं को नौकरी देने का भी वादा किया था।
उन्होंने कहा, एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अमरमिंदर सिंह ने लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने लोगों को बताया कि उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों से किए गए हर वादे को पूरा किया है।केजरीवाल ने दिल्ली में मुफ्त बिजली, सरकारी अस्पतालों और स्कूलों की हालत में सुधार की बात की।(भाषा)
