केजरीवाल की अपील, जलमग्न इलाकों में न लें सेल्फी
Delhi Flood : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि बाढ़ का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है और लोगों को जलमग्न इलाकों में न तो तैरने का प्रयास करना चाहिए तथा न ही सेल्फी लेनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुकुंदपुर चौक इलाके में बाढ़ के पानी में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'कई जगहों से ऐसी खबरें हैं कि कुछ लोग जलमग्न इलाकों में खेलने जा रहे हैं, सेल्फी ले रहे हैं या वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। कृपया ऐसा न करें, यह जानलेवा हो सकता है। बाढ़ का खतरा अभी समाप्त नहीं हुआ है। पानी का बहाव काफी तेज है, और जलस्तर किसी भी वक्त बढ़ सकता है।
उन्होंने दिल्ली के शांतिवन इलाके में बाढ़ के पानी में खेल रहे बच्चों का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा कि मैं सबसे अपील करता हूं कि ऐसा न करें। यह जानलेवा हो सकता है।कई जगह से खबर आ रही है कि कुछ लोग पानी में खेलने या तैरने जा रहे हैं या वीडियो/सेल्फ़ी के लिए जा रहे हैं। कृपया ऐसा ना करें। ये जानलेवा हो सकता है। अभी बाढ़ का ख़तरा ख़त्म नहीं हुआ। पानी का वेग बहुत तेज है। पानी कभी भी बढ़ सकता है। https://t.co/KTYs5OS4Pp
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2023
उल्लेखनीय है कि ITO रोड, लाल किला, राजघाट समेत दिल्ली के कई इलाकों में यमुना का पानी घुस गया, जिसके बाद निचले इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को उन स्थानों से पलायन करना पड़ा।I urge everyone to avoid this. It cud be fatal. https://t.co/en3dRHMgW1
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 15, 2023
हालांकि यमुना नदी में शनिवार सुबह जलस्तर घटना शुरू हुआ, लेकिन यह कुछ सेंटीमीटर प्रति घंटे की गति से ही कम हो रहा है। शनिवार सुबह सात बजे यह घटकर 207.62 मीटर पर आ गया। यमुना अब भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से 2 मीटर ऊपर बह रही है।

