1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Jhansi looted for dance, people infatuated with Russian dancer

डांस पर लुट गया यूपी का झांसी, रशियन डांसर पर फिदा हुए लोग, बेकाबू भीड़ को पुलिस- बाउंसरों ने ऐसे सिखाया सबक

russian dance
यूपी के झांसी में जलविहार महोत्सव चल रहा है। ऐसे में यहां कई तरह के सांस्‍कृतिक आयोजन हो रहे हैं। इसी सिलसिले में यहां परफॉर्म करने के लिए रशियन डांसर को बुलाया गया था। लेकिन रशियन डांसर के मदहोश कर देने वाले अंदाज पर यूपी वाले फिदा हो गए। डांस देखते हुए लोग इतने बेकाबू हो गए कि वे उग्र हो गए।
मामला झांसी का है। यहां रशियन लड़की के डांस के दौरान लोगों की भीड़ उग्र हो गई। मऊरानीपुर में प्रान्तीय मेला जलविहार महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। लोगों के बवाल के बाद यहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस और बाउंसरों ने लोगों को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई लोगों को चोटें आई हैं। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है।

क्‍या है मामला : स्वीट नाइट कार्यक्रम में परफॉर्म करने के लिए रशियन लड़की बुलाई गई थी। जैसे ही रशियन डांसर ने नाचना शुरू किया, भीड़ ने भी डांस शुरू कर दिया। धीरे- धीरे लोग डांसर पर फिदा होते हुए उग्र होने लगे। देखते ही देखते लोग बेकाबू हो गए। स्‍थिति को खराब होते देख व्‍यवस्‍थापकों ने पुलिस और बाउंसरों का सहारा लिया। पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। जिसके कारण भगदड़ मच गई, कई लोग घायल हो गए।

बता दें कि जहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, वह जगह झांसी मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां हर साल इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हालांकि स्वीट के लिए मना किया गया था। लेकिन फिर भी ये करवाया गया। जिसमें डांस के लिए रशियन के अलावा दूसरी महिलाएं भी आई थीं।
Edited by navin rangiyal
अगला लेख
महेंद्र सिंह धोनी बने जियोमार्ट के ब्रांड एम्बेसेडर