1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. JDU leader tells bjp lotus laundry

JDU नेता ने भाजपा को बताया लोटस लॉन्ड्री, कहा- धुल रही है भ्रष्टाचार की कालिख

JDU
पटना। हाल ही में भाजपा से नाता तोड़ने के बाद बिहार में नीतीश कुमार ने राजद की मदद से सरकार बना ली है। विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद नीतीश की पार्टी जदयू ने भाजपा के लिए एक नया शब्द 'लोटस लॉन्ड्री' गढ़ा है। जद(यू) ने हाल में भाजपा से नाता तोड़ लिया था।
 
जद(यू) के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'लोटस लॉन्ड्री में भ्रष्टाचार की कालिख धुल रही है और बेइमानी के बदरंग दाग भी मिटेंगे।'
 
प्रसाद का निशाना भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल और भगवा दल में शामिल होने वालों के आरोपों से मुक्त होने की ओर था। उन्होंने भाजपा पर विरोधियों पर आरोप लगाने, उनका शिकार करने और घोटाला में फंसाने का आरोप लगाया।
 
उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'जो इनके साथ होगा वह सुशासन बाबू और नहीं होने पर कुशासन बाबू। जो इनके साथ होगा वह राष्ट्रभक्त और जो इनके साथ नहीं होगा वह देशद्रोही।'

इस बीच अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एकमात्र विधायक तेकी कासो पार्टी अध्यक्ष जे. पी. नड्डा की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।
 
उल्लेखनीय है कि इन दिनों देश के कई राज्यों में सियासी संकट का सामना करना पड़ा है। महाराष्‍ट्र में शिवसेना के बागी गुट के साथ भाजपा सरकार बनाने में सफल रही। बिहार, दिल्ली में सियासी संकट देखा गया। इन राज्यों में भाजपा पर ऑपरेशन लोट्स चलाने के आरोप लगे। अब झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार संकट में दिखाई दे रही है।
अगला लेख
संकट में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी, राज्यपाल के फैसले पर सबकी नजर