सम्बंधित जानकारी
- नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के लिए 'मजबूत उम्मीदवार' हो सकते हैं : तेजस्वी यादव
- ईमानदार रहें, समर्थकों को पांव न छूने दें... जानिए और क्या-क्या निर्देश दिए हैं तेजस्वी ने मंत्रियों को
- मुंबई में दही हांडी कार्यक्रम में 222 'गोविंदा' घायल, ठाणे में 64 जख्मी
- मथुरा में मंगला आरती में 2 भक्तों की मौत, हादसे का जिम्मेदार कौन?
- जन्माष्टमी पर मथुरा में बड़ा हादसा, मंगला आरती के दौरान मची भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत
नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव, 3-4 गाड़ियों के शीशे टूटे, 11 गिरफ्तार
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पटना के गौरी चक थाना अंतर्गत सोहदी मोड़ के पास रविवार को पथराव किया गया। घटना के वक्त मुख्यमंत्री काफिले में शामिल किसी भी वाहन में मौजूद नहीं थे। अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री के वाहन के आगे चलने वाला यह काफिला रविवार को गया जिले की ओर जा रहा था। चूंकि, मुख्यमंत्री का सोमवार को गया जिले का दौरा करने का कार्यक्रम है इसलिए आज ही वहां एक अग्रिम काफिला भेजा जा रहा था।
सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे जब काफिला सोहदी पहुंचा तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने सड़क जाम कर दी और वे एक स्थानीय युवक की मौत के मामले को लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के काफिले को देखा, तो उन्होंने उसपर पथराव किया जिससे तीन-चार वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
Patna | Stones pelted at the convoy of Bihar CM Nitish Kumar; CM was not present in the convoy at the time of the incident. pic.twitter.com/5kNnn7IDlv
— ANI (@ANI) August 21, 2022
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि तब तक स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पटना) के साथ तुरंत वहां पहुंचा। इस संबंध में 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और स्थानीय पुलिस अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं और जल्द ही बाकी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ परेशानी पैदा करने और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
