सम्बंधित जानकारी
- बढ़ते कोरोना मामले : केंद्र सरकार ने हरियाणा, यूपी, दिल्ली और मिजोरम को किया अलर्ट
- दिल्ली और पंजाब की टीम कॉम्बिनेशन से लेकर कमजोरी लगभग सब है एक जैसी
- Jahangirpuri Violence : हिंसा का एक और आरोपी गुल्ली गिरफ्तार, हथियार सप्लाई करने का आरोप, अब तक 25 पहुंचे सलाखों के पीछे
- दिल्ली में कोरोना का उछाल खतरे की घंटी, 24 घंटे में 632 नए मामले
- जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 5 आरोपियों पर NSA, हथियार सप्लायर भी गिरफ्तार
दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज चलेगा बुलडोजर, अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बाद अब दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद आज निगम की ओर से इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एनडीएमसी ने अभियान के संबंध में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिल्ली पुलिस से कम से कम 400 कर्मियों की तैनाती करने को कहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से मंगलवार को उत्तरी निगम आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ यूपी सरकार की तर्ज पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की अपील की।
दिल्ली पुलिस ने जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया है। साथ ही पुलिस ने 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक व्यक्ति पर मामले में आरोपी को पिस्तौल उपलब्ध कराने का आरोप है।
जहांगीरपुरी में शनिवार को शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी जिसमें आठ पुलिस कर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गये। पुलिस के अनुसार, झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।
पुलिस ने कहा कि कड़े कानून के तहत जिनपर मामला दर्ज किया गया है उनमें हिंसा का कथित मुख्य साजिशकर्ता अंसार और सोनू शामिल हैं, जिसे शनिवार को हिंसा के दौरान एक वीडियो में गोलीबारी करते हुए देखा गया था। इनके अलावा सलीम, दिलशाद और अहिर के खिलाफ भी एनएसए लगाया गया है।
