सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. NSA on 5 in Jahangirpuri violence case, arms supplier also arrested
Written By
Last Updated : मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (19:53 IST)

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में 5 आरोपियों पर NSA, हथियार सप्लायर भी गिरफ्तार

जहांगीरपुरी हिंसा
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले में सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को 5 आरोपियों के खिलाफ एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) लगाया गया है।
 
दंगा मामले में अंसार, सोनू चिकना, सलीम, आहिर और दिलशाद एनएसए लगाया गया है। दूसरी ओर, इस मामले में पुलिस ने एक और गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम रसूल उर्फ गुल्ली बताया जा रहा है। इस पर दंगाइयों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है। 
 
भाजपा ने करवाए दंगे : दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर जहांगीरपुरी में दंगे कराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि दंगों का मुख्य आरोपी भाजपा का नेता है।
 
‘आप’ नेता आतिशी ने ट्वीट करके कहा कि जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अंसार भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभाई और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है। इससे यह साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी मांगे। भाजपा गुंडों और लफ़ंगों की पार्टी है।
 
ग़ौरतलब है कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें और आगजनी की घटनाएं हुई। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस इस मामले में अब तक करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा साक्ष्य एकत्र करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार में लगातार 5वें दिन गिरावट, सेंसेक्स 704 अंक लुढ़का