1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Jr NTR ने ली हनुमान दीक्षा, 21 दिन रहेंगे नंगे पैर और खाएंगे सात्विक भोजन

Jr NTR ने ली हनुमान दीक्षा, 21 दिन रहेंगे नंगे पैर और खाएंगे सात्विक भोजन

Jr NTR
जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता अब दक्षिण भारत से निकल कर उत्तर भारत तक पहुंच गई है। आरआरआर की ऐतिहासिक सफतला के बाद उन्हें कई लोग पहचानने लगे है। 
 
खबर है कि आरआरआर के सुपरहिट होने के बाद जूनियर एनटीआर ने हनुमान दीक्षा ली है और उन्होंने 21 दिनों तक नंगे पैर रहने का प्रण भी लिया है। 
 
जूनियर एनटीआर का एक फोटो भी वायरल हो रहा है जिसमें वे गले में माला, माथे पर तिलक और भगवा रंग के कुर्ते-पायजामे में दिखाई दे रहे हैं। 
 
जूनियर एनटीआर से जुड़े लोगों का कहना है कि हनुमान जयंती पर उन्होंने पूजा की और फिर 21 दिन तक नंगे पैर और सात्विक भोजन करने का प्रण लिया। 
जूनियर एनटीआर अब आरआरआर के बाद कई फिल्म करने वाले हैं जिसमें से एक में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी। 
अगला लेख
भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का MMS लीक, इंटीमेट वीडियो को देखा गया बार-बार