सम्बंधित जानकारी
- भारतीय सेना ने सियाचिन ग्लेशियर में पूरे किए 40 साल
- आतंकवाद से निपटने पर भारत की नीति 2014 के बाद बदल गई : जयशंकर
- इधर Kashmir में हाईवे पर Fighter Plane लैंड करने का ट्रायल, उधर नापाक ड्रोन पर सेना ने बरसाईं गोलियां
- भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित : राजनाथ सिंह
- चीन से सीमा विवाद के बीच सेना प्रमुख पांडे ने कहा, हमारी सैन्य तैयारियां बहुत ऊंचे दर्जे की हैं...
Indian Army : थर-थर कांपेंगे दुश्मन, टैंकरोधी मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण
Indian Army successfully tests anti tank missile system : भारतीय सेना ने आसानी से कहीं भी ले जाने और कहीं से भी दुश्मन के टैंक को निशाना बनाने में सक्षम स्वदेश निर्मित 'मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल' (MPATGM) हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया, जिससे उसे सेना के शस्त्रागार में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
अधिकारियों ने बताया कि इस हथियार प्रणाली को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। इस प्रणाली में एमपीएटीजीएम, लांचर, लक्ष्य प्राप्ति उपकरण तथा एक अग्नि नियंत्रण इकाई है।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस प्रणाली के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए इसे आधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित रक्षा प्रणाली के विकास में आत्मनिर्भरता हासिल करने की ओर महत्वपूर्ण कदम बताया।
Developmental Trials of indigenously Designed and Developed Man Portable Anti Tank Guided Missile System (MPATGM) was successfully carried out and the system is now ready for Final User Evaluation Trails @DefenceMinIndia @SpokespersonMoD pic.twitter.com/9YeOTUFDrM
— DRDO (@DRDO_India) April 14, 2024
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उच्च श्रेष्ठता के साथ प्रौद्योगिकी को साबित करने के उद्देश्य से एमपीएटीजी हथियार प्रणाली का कई बार विभिन्न उड़ान विन्यासों में मूल्यांकन किया गया है। उसने कहा, इस हथियार प्रणाली का 13 अप्रैल को पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सफल परीक्षण किया गया। मिसाइल का प्रदर्शन उल्लेखनीय पाया गया है।
यह हथियार प्रणाली दिन और रात दोनों वक्त अभियान के लिए बिलकुल उपयुक्त है। डीआरडीओ अध्यक्ष समीर वी कामत ने इस परीक्षण से जुड़े दलों को बधाई दी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
