होशंगाबाद में पीएम मोदी बोले, कांग्रेस के घोषणापत्र में खतरनाक वादे
PM Modi in hoshangabad : मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र में खतरनाक वादे हैं। उनका काम देश में भ्रम फैलाना है। उनकी सरकार क्या करना चाहती है, कैसे करना चाहती है, ये भी उनकी बातों में कहीं नजर नहीं आता है।
पीएम मोदी ने कहा कि आप INDI गठबंधन की स्थिति देखिए। वो तय नहीं कर पा रहे हैं कि घोषणापत्र एक जिम्मेवारी होती है, देश की जनता के लिए प्रतिबद्धता होती है। उनके घोषणापत्र में एक से बढ़कर एक खतरनाक वादे हैं। उनके एक साथी का घोषणापत्र कहता है कि देश से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। कोई देश ऐसा सोचेगा क्या? क्या ये देश की भलाई सोच सकते हैं? जैसी घातक इनकी सोच है, वैसा ही घातक उनका घोषणापत्र है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के रूप में आपके सामने है। गांव हो या शहर, सरकार हर गरीब का पक्के घर का सपना पूरा करेगी। ये मोदी की गारंटी है।
एक परिवार ने रिमोट कंट्रोल से चलाई सरकार : उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अनेक दशक तक कांग्रेस के एक ही परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई है। इसी परिवार ने देश में आपातकाल लगाया था। कांग्रेस देशभर में लोकतांत्रिक सरकारों को जब मर्जी आई, तब गिरा देती थी। कांग्रेस ने अपने हिसाब से तोड़ा-मरोड़ा और लिखवाया। इन्होंने खुद का ही महिमामंडन करवाया।
ऐसे छटपटा रहे हैं जैसे सब कुछ लूट गया हो : प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग 10 साल से सत्ता से बाहर हैं। 10 साल में ऐसे छटपटा रहे हैं कि जैसे उनका और उनकी भावी पीढ़ियों का सबकुछ लूट गया हो। कांग्रेस वाले अगर यही कारनामें करते रहेंगे और उनका तौर-तरीका यही रहेगा, तो ये जलन उनको इतना जला देगी कि देश उनको आगे कभी मौका नहीं देगा।
पीएम मोदी ने कहा कि अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। आग देश में नहीं, बल्कि आग और जलन उनके दिलों में लगी है। ये जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वो उनको अंदर से जला रही है।
ये लोग 10 साल से सत्ता से बाहर हैं।
— BJP (@BJP4India) April 14, 2024
10 साल में ऐसे छटपटा रहे हैं कि जैसे उनका और उनकी भावी पीढ़ियों का सबकुछ लूट गया हो।
कांग्रेस वाले अगर यही कारनामें करते रहेंगे और उनका तौर-तरीका यही रहेगा, तो ये जलन उनको इतना जला देगी कि देश उनको आगे कभी मौका नहीं देगा।
- पीएम… pic.twitter.com/UXIXyt5Yu2
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को कभी भी स्वीकार नहीं किया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने का सौभाग्य भी भाजपा सरकार को मिला है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

