Dhanteras
Mon, 9 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. indecet comment on Modi by Trinamool Congress MP

मोदी पर तृणमूल सांसद, ममता की अभद्र टिप्पणी

indecet comment on Modi तृणमूल कांग्रेस
कोलकाता। भारतीय रिजर्व बैंक के कोलकाता स्थित कार्यालय के बाहर तृणमूल कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ उसी आपत्त‍िजनक भाषा का इस्तेमाल जैसीकि उनके एक सांसद ने की थी।
ममता बनर्जी ने यहां पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'वे सोचते हैं कि तृणमूल नरम मिट्टी पर खड़ा है, इसलिए उन्हें उखाड़ देंगे। जब मिट्टी नरम होती है, तो चूहे भी उसे खोद देते हैं। लेकिन याद रखो, तृणमूल कांग्रेस उपजाऊ जमीन पर ठोस खड़ी है। हम चूहों से डरते नहीं, हम शेरों के खिलाफ भी लड़ते हैं।'
 
इससे पहले टीएमसी नेता और लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी ने इसी मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। एक रैली के दौरान टीएमसी सांसद ने कहा- कोलकाता से ऐसा आंदोलन उठेगा कि मोदी 'चूहे के बच्चे' की तरह गुजरात भाग जाएंगे। बता दें कि टीएमसी नोटबंदी का विरोध कर रही है। ममता बनर्जी ने मोदी सरकार के इस फैसले के खिलाफ अभियान चला रखा है। (भाषा)