1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ICICI Bank iMobile app glitch

ICICI बैंक के ग्राहक हैं और इंटरनेट बैंकिंग का करते हैं इस्तेमाल तो आपके लिए जरूरी खबर

ICICI Bank
ICICI Bank iMobile app glitch : आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक के ग्राहक हैं और आई मोबाइल ऐप का उपयोग करते हों तो सावधान हो जाएं। आई मोबाइल एप पर एक बड़ी चूक नजर आई है। कई यूजर्स ने अपने आईमोबाइल ऐप पर अन्य ग्राहकों के आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड देखने की जानकारी दी है।

इसमें ग्राहकों का पूरा कार्ड नंबर, समाप्ति तिथि और सीवीवी आईमोबाइल पर दिखाई दे रहा है। यह ग्राहक की सुरक्षा की दृष्टि से एक बड़ी चूक है।
ग्राहक के कार्ड की जानकारी सामने आने से कोई अनजान भी लेन-देन कर सकता है, खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर।  हालांकि कुछ देर बाद जब आई मोबाइल पर लॉगइन किया गया तो जानकारी सामने नहीं आ रही थी।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Lok Sabha Chunav 2024 : भारत में दुनिया का अब तक का सबसे महंगा इलेक्‍शन, आंकड़े उड़ा देख उड़ जाएंगे होश