करवा चौथ के दिन पत्नी का व्रत खुलवाया और पति ने साड़ी से लगा ली फांसी
Photo : social media
करवा चौथ के दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। लेकिन एक पति ने इसी दिन अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति ने पहले पत्नी का व्रत खुलवाया और इसके बाद पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मामला यूपी का है। परिवार को उसका शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला।
बता दें कि पति ने करवा चौथ के दिन पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी ने उसके लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन उनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस बात से नाराज होकर युवक ने जंगल जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी।
मामला कैला देवी थाना के गांव सिहावली का है। महेश 26 पुत्र रामकिशोर एक इंटर कॉलेज में चौकीदार है। उसकी पत्नी प्रीति ने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। महेश कॉलेज से घर आया, तो उनका किसी बात पर विवाद हो गया। इस बात से वह काफी तनाव में आ गया था।
जंगल में मिला शव : महेश ने गांव के पास मौजूद एक तालाब के किनारे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर पर मौजूद लोगों को महेश नहीं दिखा, तो उन्होंने तलाश शुरू कर दी। ग्रामीणों की मदद से परिवार के लोगों को उसका शव पेड़ पर लटका मिला। उसको तुरंत उतारकर हॉस्पीटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। महेश की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी प्रीति भी इस घटना से सदमे में है।
Edited By : Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें