1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Holy Ramzan Mosque, Holy Ramadan

दिखा चांद, पवित्र रमजान का पहला रोजा कल, मस्जिदों में ऐलान

Holy Ramzan
नई दिल्ली। देश के प्रमुख मुस्लिम संगठन जमीयत उलेमा ए हिन्द और अन्य उलेमा ने यहां ऐलान किया​ कि कल यानी गुरुवार को पहला रोजा होगा। इस बाबत शहर की मस्जिदों में भी ऐलान किया गया है।

इमारत-ए-शरीया हिंद के सचिव मुइजुद्दीन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि रूयत-ए-हिलाल कमेटी और इमारत-ए-शरीया हिंद ने यहां एक बैठक में बताया कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्सों में आज चांद दिखा है। उन्होंने बताया कि रूयत-ए-हिलाल कमेटी और इमारत-ए-शरीया हिंद ने घोषित किया है कि 17 मई रमजान के महीने का पहला दिन है यानी कल पहला रोजा होगा।

दिल्ली के कई इलाकों की मस्जिदों में भी ऐलान कर किया गया है कि कल पहला रोजा होगा। रमजान के महीने का चांद दिखने के साथ ही मस्जिदों में रमजान की विशेष नमाज तराहवी की भी शुरू हो गई। इसमें नमाजों में कुरान शरीफ को सुनाया जाता है। गौरतलब है कि ऐसा बहुत कम देखने में आता है जब भारत और खाड़ी क्षेत्र में एक साथ रोजे शुरू हों। अमूमन खाड़ी देशों में रमजान का ऐलान होने के एक दिन बाद भारत में रोजे शुरू होते हैं। (भाषा)
अगला लेख
IPL 2018 LIVE :पंजाब सामने 187 रनों का लक्ष्य, पोलार्ड का पहला अर्धशतक, टाई ने लिए 4 विकेट