1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Hindi India HindiBreaking News Successful Training Launch Of Short Range Ballistic Missile Agni 1

Agni-1 मिसाइल का हुआ सफल ट्रेनिंग लॉन्च, साथ ले जा सकती है 1000 किलो का परमाणु हथियार

Agni missile
भारत ने कम दूरी की बैलेस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’  (Agni-1) का गुरुवार को ओडिशा तट के अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक अभ्यास परीक्षण किया। रक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अग्नि-1 मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर तक की है। 1000Kg परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। 
 
उन्होंने बताया कि अग्नि-1 एक अत्यंत सटीक मिसाइल प्रणाली है। स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के तत्वावधान में किए गए उपयोगकर्ता अभ्यास प्रक्षेपण परिचालन संबंधी और तकनीकी मापदंडों पर खरा उतरा। इससे पहले 1 जून को इस केन्द्र से मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था।
 
अग्नि 1 मिसाइल को उन्नत सिस्टम प्रयोगशाला ने रक्षा अनुसंधान विकास प्रयोगशाला और रिसर्च सेंटर इमरात के साथ मिलकर विकसित किया है।
अगला लेख
अमेरिकी सांसदों ने पन्नू की हत्या के साजिश मामले में भारत पर उठाए सवाल