1. चुनाव 2022
  2. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज़: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Himachal pradesh election : voting on 12 november, counting on 8 december

बड़ी खबर, हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को चुनाव, 8 दिसंबर को मतगणना

Himachal pradesh election
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। राज्य में चुनाव एक चरण में होगा। 12 नवंबर को मतदान होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।
 
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में हिमाचल में चुनाव की तारीखों की घोषणा की। 8 दिसंबर को मतगणना की जाएगी। इस घोषणा के साथ ही हिमाचल में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई।
 
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वहां जीत दर्ज की थी। पिछले कुछ दशकों में इस पहाड़ी राज्य में सत्ताधारी पार्टी का फिर से सत्ता में लौटने में विफलता का एक इतिहास रहा है।
 
कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभनमुक्त चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल आठ जनवरी को समाप्त होगा।
 
चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कई बड़े ऐलान किए। आयोग ने कहा कि 80 वर्ष से ज्यादा 1 करोड़ 82 लाख से ज्यादा वोटर्स को मिलेगी खास सुविधा, अगर वे वोट डालने नहीं आ पाते तो घर पर ही मतदान की सुविधा मिलेगी।
 
राजीव कुमार ने कहा कि तकनीक सभी की भागीदारी और पारदर्शिता में मददगार होगी। नागरिक चुनाव आयोग के cVigil ऐप से किसी भी प्रकार की चुनावी गड़बड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। हर अलर्ट पर 100 मिनट में कार्रवाई की जाएगी।
अगला लेख
कश्मीर समस्या के लिए अब अमित शाह ने साधा पंडित नेहरू पर निशाना