1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Hemant Soren approached the Supreme Court

हेमंत सोरेन ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख, शुक्रवार को होगी सुनवाई

Hemant Soren
रांची। झामुमो नेता हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money Laundering Case) में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) का रुख किया है। उच्चतम न्यायालय मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए झामुमो नेता हेमंत सोरेन की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
 
हेमंत सोरेन की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि झामुमो नेता गिरफ्तारी के खिलाफ अपनी याचिका झारखंड उच्च न्यायालय से वापस ले लेंगे। ज्ञातव्य है कि जमीन घोटाले के मामले में झामुमो नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया गया है और ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था और चंपई सोरेन मुख्यमंत्री चुने गए।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
अंतरिम बजट को लेकर शेयर बाजार में नहीं दिखा उत्साह