सम्बंधित जानकारी
- शमी की गैरमौजूदगी पर पूर्व क्रिकेटर ने बुमराह को लेकर दिया बड़ा बयान
- RBI के आदेश के बाद Paytm के शेयर में 20 प्रतिशत की गिरावट
- पंजाब की मंजू रानी ने 10 किलोमीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीता
- पूर्व क्रिकेटर चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार
- ED ने दिल्ली जल बोर्ड में अनियमितताओं के मामले में 2 लोगों को किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन ने क्यों पोस्ट की ये कविता, क्या मैसेज दे रहे हैं?
- हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है
- इस्तीफे के बाद ईडी ने सोरेन का गिरफ्तार किया
- हेमंत सोरेन से ईडी जमीन घोटाले के मामले में पूछताछ कर रही है
इस पूरे घटनाक्रम के बाद में हेमंत सोरेन के एक्स हैंडल से एक पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें उन्होंने एक कविता के जरिए संघर्ष जारी रखने का मैसेज दिया है। कविता के लिए एक्स हैंडल देखें। कविता से साफ लग रहा है कि वे यह मैसेज दे रहे हैं कि उनके ऊपर जो कार्रवाई की जा रही है, उसे लेकर वे भयभीत नहीं है और हार नहीं मानेंगे।यह एक विराम है
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 31, 2024
जीवन महासंग्राम है
हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा
पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं
क्या हार में, क्या जीत में
किंचित नहीं भयभीत मैं
लघुता न अब मेरी छुओ
तुम हो महान, बने रहो
अपने लोगों के हृदय की वेदना
मैं व्यर्थ त्यागूंगा नहीं
हार मानूंगा नहीं...
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/oduWMRGOmQ
क्या है मामला : हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले का मामला है। ईडी हेमंत सोरेन के खिलाफ जमीन घोटाले की जांच कर रहा है। इस मामले में रांची के चेशायर होम रोड में सेना की जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खरीदने और बेचने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अनुसार झारखंड में माफिया द्वारा भूमि के स्वामित्व को गैर कानूनी तरीके से बदलने के एक बड़े रैकेट' की जांच के तहत हेमंत सोरेन से पूछताछ की गई।
बुधवार को किया गिरफ्तार : हेमंत सोरेन के बुधवार को देर शाम को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के चंद घंटों बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब चंपई सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के करीबी बताए जाते हैं। चंपई सोरेन फिलहाल झारखंड सरकार के यातायात, अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हैं। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष भी हैं। बताया जाता है कि चंपई सोरेन ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। चंपई सोरेन के पास 41 से ज्यादा विधायकों का समर्थन है। 80 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है। बता दें कि झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाले गठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी शामिल हैं।
Edited by Navin Rangiyal
