• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heat record broken in Delhi, you will be shocked to know the temperature
Last Updated : बुधवार, 29 मई 2024 (18:44 IST)

Heat Wave: दिल्ली में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, तापमान जानकर उड़ जाएंगे होश

Heat
Temperature in Delhi crosses 52 degrees: राजधानी दिल्ली में गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। राजधानी के मुंगेशपुरी इलाके में तापमान 50 डिग्री के पार यानी 52.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। हालांकि बाद बारिश और हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिल गई। 
 
आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.8 डिग्री अधिक है। विभाग ने मौसम पूर्वानुमान की चेतावनी में कहा कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 43 फीसदी था|
 
मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बहुत तेज़ गर्मी देखी गई और दिल्ली के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक लू की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से लू के कारण संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
 
बढ़ते तापमान के कारण, हर उम्र के लोगों को गर्मी से संबंधित बीमारी होने और लू लगने की बहुत अधिक संभावना होती है। शिशुओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों वाले व्यक्तियों के लिए यह स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चिंता का विषय है। आईएमडी ने लोगों को गर्मी और निर्जलीकरण से बचने की सलाह दी है।