1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. google ceo sundar pichai meets pm modi ai summit impact
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 18 फ़रवरी 2026 (23:56 IST)

PM मोदी से मिले सुंदर पिचाई, AI सेक्टर में Google के सहयोग पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

Prime Minister Narendra Modi
एआई इंपैक्ट समिट 2026 में शामिल होने भारत आए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मीडिया खबरों के मुताबिक इस दौरान सुंदर पिचाई ने कई अहम मुद्दों पर पीएम मोदी के साथ बातचीत की।
पीएम मोदी ने एक्स पर फोटो शेयर करके लिखा कि दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान सुंदर पिचाई से मिलकर बेहद खुशी हुई।
हमने एआई क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल किस प्रकार सहयोग कर सकता है, इस बारे में चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वैश्विक नेताओं और CEOs के साथ 9 द्विपक्षीय बैठकें कीं। 7 बैठक स्पेन, फिनलैंड, सर्बिया, क्रोएशिया, एस्टोनिया, कजाकिस्तान और भूटान देशों के नेताओं के साथ हुईं। सन माइक्रोसिस्टम्स के को-फाउंडर के साथ हुईं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
ईरान तनाव के बीच ट्रंप की ब्रिटेन को चेतावनी: डिएगो गार्सिया मत छोड़ो