क्या Epstein row के बीच AI Impact Summit में शामिल होंगे Bill Gates, क्यों बना हुआ है सस्पेंस
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स के एआई इम्पैक्ट समिट AI (Impact Summit) में शामिल होने को लेकर मंगलवार को उस समय असमंजस की स्थिति पैदा हो गई, जब सरकारी सूत्रों ने उनके सम्मेलन में भाग नहीं लेने की जानकारी दी। हालांकि, गेट्स फाउंडेशन का कहना है कि वह इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। 16 फरवरी से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुई समिट 20 फरवरी तक चलेगी। समिट के साथ-साथ 'इंडिया AI इम्पैक्ट एक्सपो 2026' का भी आयोजन किया गया है। यहां दुनियाभर की कंपनियों ने अपने लेटेस्ट AI सॉल्यूशंस दुनिया के सामने पेश किए हैं।
क्या समिट से कट गया बिल गेट्स का पत्ता?
Impact.IndiaAI.Gov.In वेबसाइट पर 'विजनरीज ऑन द ग्लोबल स्टेज' (Visionaries on the Global Stage) सेक्शन के तहत 16 से 20 फरवरी, 2026 तक दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होने वाले मुख्य वक्ताओं की सूची दी गई है।
हालांकि, मंगलवार 15 फरवरी को बिल गेट्स का नाम सर्च करने पर 'No speakers found matching your criteria' (आपके मानदंडों के अनुसार कोई वक्ता नहीं मिला) का मैसेज दिखाई दिया जबकि इससे पहले उनका प्रोफाइल वहां मौजूद था।
गेट्स का नाम वेबसाइट से गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। एनडीटीवी एक खबर के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि सरकार ने एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के मद्देनजर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक को दिए गए निमंत्रण की 'समीक्षा' (Review) की है। फिलहाल इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि वह समिट का हिस्सा होंगे या नहीं।
एपस्टीन फाइल्स और इंटरनेट पर भारी विरोध
अमेरिकी न्याय विभाग की 'एपस्टीन लाइब्रेरी' में प्रकाशित वर्षों पुराने ईमेल्स में बिल गेट्स के बार-बार संदर्भ आने पर इंटरनेट पर उनकी भारी आलोचना हो रही है। विशेष रूप से 30 जनवरी को डीओजे (DOJ) के अपडेट के बाद यह आक्रोश और बढ़ गया, जिसमें पहले से मौजूद दस्तावेजों के अलावा 30 लाख से अधिक नए पन्ने सार्वजनिक किए गए थे। Edited by : Sudhir Sharma