शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Tarique Rahman becomes bangladesh prime minister 2 hindu mps inducted as ministers
Last Updated :ढाका , मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026 (16:41 IST)

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए PM, 2 हिन्दू सांसद भी मंत्री बने

Tariq Rehman
बांग्लादेश में तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी ने पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के लिए 25 मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को मनोनीत किया है। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 2 हिन्दू सांसद भी मंत्री बने हैं।

कुछ ही दिन पहले उन्होंने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को आम चुनावों में शानदार जीत दिलाई थी। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने रहमान (60) को बंगभवन के बजाय जातीय संसद के ‘साउथ प्लाजा’ में पद की शपथ दिलाई और ऐसा परंपरा से हटकर किया गया।

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाले तारिक रहमान की कैबिनेट में दो अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को जगह दी गई है। 25 सांसद मंत्री पद की शपथ लेंगे। इनमें निताई रॉय चौधरी का नाम भी शामिल है। मीडिया खबरों के मचताबिक दीपेन दीवान भी मंत्री बनाए गए हैं।  Edited by : Sudhir Sharma
 
ये भी पढ़ें
क्या Epstein row के बीच AI Impact Summit में शामिल होंगे Bill Gates, क्यों बना हुआ है सस्पेंस