1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock market remained bullish for second consecutive day

Share Bazaar में दूसरे दिन भी तेजी, Sensex 174 अंक चढ़ा, Nifty भी हुआ मजबूत

Share Market Update News
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 174 अंक के लाभ में रहा जबकि एनएसई निफ्टी 42 अंक मजबूत हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 83,598 अंक तक गया तथा नीचे में 82,987.43 अंक तक आया। बैंक, आईटी और पूंजीगत वस्तुओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 469.98 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 468.58 लाख करोड़ रुपए रहा था।

खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 173.81 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,450.96 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 42.65 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 83,598 अंक तक गया तथा नीचे में 82,987.43 अंक तक आया।
बैंक, आईटी और पूंजीगत वस्तुओं से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार बढ़त में रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में थे लेकिन पहले घंटे में ही बाजार ने अच्छी रिकवरी दिखाई। इसके बाद दिन के पहले हिस्से में बाजार सीमित दायरे में कारोबार करता रहा। दोपहर बाद बाजार में फिर से खरीदारी बढ़ी। खासकर आईटी और बैंकिंग शेयरों में तेज खरीदारी देखी गई।

इसी के दम पर निफ्टी ने दिन का उच्च स्तर 25,764.40 छुआ। लार्जकैप शेयरों के मुकाबले मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में ज्यादा मजबूती रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.3 प्रतिशत बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।
मीडिया इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत और ऑटो इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 469.98 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 468.58 लाख करोड़ रुपए रहा था।

इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.40 लाख करोड़ रुपए बढ़ा है। एक्सचेंज पर कुल 4,352 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,447 शेयर तेजी के साथ बंद हुए, वहीं 1,756 शेयरों में गिरावट देखी गई जबकि 149 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या Epstein row के बीच AI Impact Summit में शामिल होंगे Bill Gates, क्यों बना हुआ है सस्पेंस