सोमवार, 13 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. Stock market falls sharply under selling pressure
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (18:12 IST)

Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 559 अंक लुढ़का, बिकवाली के दबाव में Nifty भी टूटा

Stock market falls sharply under selling pressure
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बिकवाली के दबाव में बीएसई का सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 प्रतिशत लुढ़ककर 83,674.92 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत टूटकर 25,807.20 अंकों पर आ गया। बाजार में आई चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी इंडेक्स में देखने को मिली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आईटी कंपनियों की कमाई पर पड़ने वाले असर की नई चिंताओं ने निवेशकों का मनोबल कमजोर रखा।

खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बिकवाली के दबाव में बीएसई का सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 प्रतिशत लुढ़ककर 83,674.92 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत टूटकर 25,807.20 अंकों पर आ गया।
बाजार में आई चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी इंडेक्स में देखने को मिली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आईटी कंपनियों की कमाई पर पड़ने वाले असर की नई चिंताओं ने निवेशकों का मनोबल कमजोर रखा।

आज बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 47227613.95 करोड़ रुपए रहा, जबकि इससे दिन पहले बुधवार को यह 47478122 करोड़ रुपए रहा था। TCS, Infosys, HCLTech, Tech Mahindra, Wipro और Coforge जैसे दिग्गज शेयरों में 4–6% तक की गिरावट ने पूरे बाजार पर दबाव बना दिया और निवेशकों ने तेजी से मुनाफावसूली की। टेक महिंद्रा का शेयर 5.99 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा।
वहीं इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2.23 फीसदी से लेकर 5.79 फीसदी तक की गिरावट रही। एक्सचेंज पर कुल 4,368 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। 2,527 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 161 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी बाजार के मूड को कमजोर किया।
इससे पहले यानी बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद हुए। कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 40.28 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 84,233.64 अंक पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 18.70 अंक यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 25,953.85 अंक पर बंद हुआ।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
अजीब प्रेम की गजब कहानी! पहले होने वाले दामाद संग फरार हुई, अब जीजा के साथ भागी