Share Market में कोहराम, IT शेयरों में भारी बिकवाली, Sensex 1048 अंक फिसला, Nifty भी 25500 के नीचे
Share Market Update News : आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली से कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1048 अंक या 1.25 फीसदी लुढ़ककर 82,626.76 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 336 अंक या 1.30 फीसदी टूटकर 25,471.10 के स्तर पर आ गया। इससे पहले यानी गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बिकवाली के दबाव में बीएसई का सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 प्रतिशत लुढ़ककर 83,674.92 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत टूटकर 25,807.20 अंकों पर आ गया।
खबरों के अनुसार, आईटी सेक्टर में भारी बिकवाली से कारोबारी सप्ताह के पांचवें दिन आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 1048 अंक या 1.25 फीसदी लुढ़ककर 82,626.76 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 336 अंक या 1.30 फीसदी टूटकर 25,471.10 के स्तर पर आ गया।
बाजार में आई इस भारी बिकवाली की वजह से निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। सबसे अधिक गिरावट हिंडाल्को के शेयरों में दर्ज की गई है। ये 6.08 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए, जबकि HUL में 4.34 फीसदी की गिरावट आई है। इसके बाद इटर्नल के शेयर 4.30 फीसदी और अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 3.83 फीसदी के नुकसान के साथ बंद हुए।
वहीं सरकार के स्वामित्व वाली तेल कंपनी ONGC के शेयर 3.20 फीसदी लुढ़ककर बंद हुए। निफ्टी आईटी इंडेक्स इस सप्ताह 9 फीसदी टूट चुका है, जो अप्रैल 2025 के बाद इसकी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 2-2 फीसदी गिर गए। इससे साफ है कि निवेशक जोखिम कम करने के मूड में नजर आए।
सेंसेक्स के 28 शेयर गिरावट के साथ बंद वहीं सेंसेक्स के 30 में 28 शेयर आज लाल निशान में बंद हुए। एक्सचेंज पर कुल 4,368 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,318 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,882 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 164 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 83 शेयरों ने अपना नया 52-वीक हाई छुआ।
इससे पहले यानी गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में बिकवाली के दबाव में बीएसई का सेंसेक्स 558.72 अंक या 0.66 प्रतिशत लुढ़ककर 83,674.92 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी 146.65 अंक या 0.57 प्रतिशत टूटकर 25,807.20 अंकों पर आ गया। बाजार में आई चौतरफा बिकवाली के चलते निवेशकों को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
सेक्टोरल इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी इंडेक्स में देखने को मिली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से आईटी कंपनियों की कमाई पर पड़ने वाले असर की नई चिंताओं ने निवेशकों का मनोबल कमजोर रखा।
Edited By : Chetan Gour