सम्बंधित जानकारी
- बजट झटका और टैरिफ राहत— 6 दिन में ऐसे घूम गया शेयर बाजार का मूड
- AI टूल्स के डर से IT शेयरों में बड़ी बिकवाली, Infosys-TCS समेत दिग्गज स्टॉक्स गिरे
- India-US Trade Deal से Share Bazaar में बहार, 8 महीने की सबसे बड़ी तेजी, Sensex 2073 अंक उछला, Nifty भी 25700 के पार
- ट्रेड डील के बाद बाजार में जश्न, रुपया, गोल्ड-सिल्वर और स्टॉक्स सब चढ़े
- टैरिफ कटौती और ट्रेड डील से शेयर बाजार में बहार, 2500 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी 700 अंक बढ़ा
Share Bazaar में लगातार तीसरे दिन तेजी, Sensex 208 अंक चढ़ा, Nifty भी 25900 के पार
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। आज के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स कारोबार के अंत में 208.17 अंक की उछाल के साथ 84273.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 67.85 अंक की तेजी के साथ 25935.15 के स्तर पर रहा। बाजार में व्यापक खरीदारी के कारण निवेशकों का विश्वास मजबूत दिखाई दिया। अधिकांश सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में रहे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों में सुधार और घरेलू स्तर पर स्थिर आर्थिक परिस्थितियों के कारण निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।
खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी देखने को मिली। आज के कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स कारोबार के अंत में 208.17 अंक की उछाल के साथ 84273.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 67.85 अंक की तेजी के साथ 25935.15 के स्तर पर रहा।
बाजार में व्यापक खरीदारी के कारण निवेशकों का विश्वास मजबूत दिखाई दिया। अधिकांश सेक्टोरल सूचकांक हरे निशान में रहे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों में सुधार और घरेलू स्तर पर स्थिर आर्थिक परिस्थितियों के कारण निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।
लगातार तीसरे दिन की तेजी से यह स्पष्ट होता है कि बाजार में फिलहाल मजबूती का रुख कायम है। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी लगभग 0.4 प्रतिशत की बढ़त रही, जिससे यह संकेत मिला कि बड़ी कंपनियों के साथ-साथ मध्यम और छोटी कंपनियों में भी खरीदारी देखी गई।
सेंसेक्स में शामिल कई प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। निफ्टी पर सबसे अधिक बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में इटरनल, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल रहे। अमेरिकी बाजारों में मजबूती और नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच अंतरिम व्यापार ढांचे को लेकर आशावाद से निवेशकों का मनोबल बढ़ रहा है।
भारतीय रुपया मंगलवार को 90.76 के पिछले बंद के मुकाबले 18 पैसे बढ़कर 90.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले यानी सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक उछलकर 84,065.75 अंक पर बंद हुआ था, जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 173.60 अंक की बढ़त के साथ 25,867.30 पर बंद हुआ था।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
