1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Goa : 8 congress mla can join bjp

गोवा में कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हो सकते हैं 8 MLA

Goa
पणजी। एक तरफ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से संगठन को मजबूती देने का प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी तरफ गोवा में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तनवड़े ने दावा किया कि 8 कांग्रेस विधायक जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 
 
तनवड़े ने दावा किया कि कांग्रेस के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा नेता के दावे से गोवा की सियासत गरमा गई। 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं और दो-तिहाई बहुमत के लिए 8 विधायकों की जरूरत है।
 
उल्लेखनीय है कि दिगंबर कामत, माइकल लोगों समेत कई दिग्गज विधायक कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि हाल ही में इन विधायकों ने दिल्ली में भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की थी।
 
इससे पहले 10 जुलाई, 2019 को बीजेपी सरकार के अंतिम कार्यकाल के दौरान विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के साथ कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनावों में इनमें से 7 को हार का सामना करना पड़ा।
 
अगला लेख
इंदौर, भोपाल में रातभर हु्ई बारिश, मध्यप्रदेश के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट