गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress big attack on RSS in Bharat Jodo Yatra
Written By Author विकास सिंह
Last Modified: सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (14:31 IST)

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस का RSS पर बड़ा हमला, संघ का पलटवार राहुल के बाप-दादा ने भी रोकने की थी कोशिश

भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस का RSS पर बड़ा हमला, संघ का पलटवार राहुल के बाप-दादा ने भी रोकने की थी कोशिश - Congress big attack on RSS in Bharat Jodo Yatra
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्विट से सियासी बवाल मच गया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक पोस्ट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)  की ड्रेस में आग लगी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि “देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस, बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं।”

कांग्रेस के इस ट्वीट पर भाजपा के साथ-साथ संघ ने करारा पलटवार किया है। रायपुर में  संघ के सह सर कार्यवाह मनमोहन वैद्य ने कहा कि संघ के खिलाफ राहुल गांधी पहले से ही नफरत पाल कर रखे है। उनके (राहुल) बाप-दादा ने संघ का बहुत तिस्कार कर रोकने की कोशिश भी की, इसके बाद भी संघ नहीं रूका, लगातार बढ़ता जा रहा है। वे जो भी बोल रहे है,उससे भी उनकी नफरत सामने आ रही है। संघ का गणवेश बदल गया है यह भी उन्हें ध्यान में नहीं है। भारत जोड़ने का काम कोई भी करेगा, अच्छी बात है, लेकिन जोड़ेगे किससे तिस्कार से या प्रेम से।

वहीं भाजपा ने कांग्रेस के इस ट्वीट को उकसाने वाली कार्रवाई बताया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि “ये तस्वीर BJP और RSS को प्रतिनिधित्व करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया और उसमें आग जलते हुए दिखाया है। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ये ट्वीट किया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा,आग लगाओ यात्रा है। ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने इस प्रकार की तस्वीर ट्वीट की हो।
 
संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कि “ये तस्वीर ट्वीट कर राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि लोग एक दूसरे को जला दें? ये 'भारत जोड़ो आंदोलन' नहीं बल्कि 'भारत तोड़ो' और 'आग जलाओ आंदोलन' है। कांग्रेस को तुरंत इस तस्वीर को हटाना चाहिए”। 
 
कांग्रेस ने भले ही संघ पर निशाना सधाने के लिए खाकी रंग क हाफ पैंट का इस्तेमाल किया हो लेकिन संघ के नए गणवेश में ब्राउन रंग की फुल पैंट पहले ही शामिल हो चुकी है।