सम्बंधित जानकारी
- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़, एक आतंकवादी गिरफ्तार
- असम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, 8 उग्रवादी ढेर
- महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता, गढ़चिरौली के जंगलों में 13 नक्सली ढेर
- कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर, 1 ने किया आत्मसमर्पण
- छत्तीसगढ़ में माओवादी सरगना मुठभेड़ में ढेर, सिर पर घोषित था 1 लाख रुपए का इनाम
जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर, शोपियां में एक आतंकवादी मार गिराया
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के गनोवपोरा गांव में एक तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की, जिसके बाद यह मुठभेड़ में तब्दील हो गया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। मारे गए आतंकवादी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि उसके संगठन का भी अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल और कुछ अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।(भाषा)
