1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 13 naxalites killed in police naxals encounter dead bodies found in gadchiroli forest
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 मई 2021 (11:27 IST)

महाराष्‍ट्र पुलिस को बड़ी सफलता, गढ़चिरौली के जंगलों में 13 नक्सली ढेर

गढ़चिरौली। नक्सलियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गढ़चिरौली के एटापल्ली जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जंगल में नक्सिलयों के छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने यह अभियान शुरू किया था।
 
गढ़चिरौली के पुलिस उप-महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि यह मुठभेड़ एटापल्ली के कोटमी के पास जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि तब वहां नक्सली एक बैठक के लिए एकत्र हुए थे।

पाटिल ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस के दल और सी-60 कमांडो ने जंगल में खोज अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस दल को देखा और गोलीबारी शुरू कर दी। सी-60 कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 13 नक्सली मारे गए।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया कि मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली। शेष नक्सली घने जंगल में भाग निकले। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खोज अभियान अभी जारी है।
ये भी पढ़ें
Ground Report : इंदौर में अचानक सख्त कर्फ्यू को लोगों ने बताया तुगलकी फरमान, वेबदुनिया टीम ने जानी जमीनी हकीकत...