शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बारिश के बावजूद हवा की गुणवत्ता 'खराब'
Written By
Last Modified: गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (17:42 IST)

दिल्ली में बारिश के बावजूद हवा की गुणवत्ता 'खराब'

Delhi
नई दिल्‍ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह हुई बारिश के बावजूद हवा की गुणवत्ता 'खराब' रही और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के कई स्थानों में बारिश होने से ठंड बरकरार है और सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 8 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसाआर, ज शाम को गरज के साथ बारिश हो सकती है और ठंड बरकरार रहेगी। शहर में हालांकि वायु की गुणवत्ता खराब देखी गई।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक 276 मापी गई है। विभाग ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जो बुधवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।