1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dera chief Gurmeet Ram Rahim convicted

बड़ी खबर : राम रहीम हत्या के एक और मामले में दोषी, 12 अक्टूबर को सुनाई जाएगी सजा

Gurmeet Ram Rahim
पंचकुला। पंचकुला की सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को हत्या के मामले में दोषी करार दिया। राम रहीम को 12 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।

सीबीआई कोर्ट ने 2002 में हुई मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में राम रहीम दोषी करार दिया गया है। राम रहीम 2 मामले में सजा काट रहा है और रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।

रणजीत सिंह की 10 जुलाई 2002 को हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे जगसीर सिंह की याचिका पर सीबीआई ने 3 दिसंबर 2003 को एफआईआर दर्ज की थी।

गुरमीत राम रहीम को 17 जनवरी 2019 में पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इससे पहले वह साध्वियों के यौन शोषण मामले में पहले ही जेल में सजा काट रहा है।
अगला लेख
जोबट उपचुनाव : अभी तो साधने और मनाने के दौर में हैं दोनों पार्टियां